BPSC पेपर लीक मामले आर्थिक अपराध शाखा (EOU) ने बड़ी गिरफ्तारी की है। EOU की टीम ने 37 साल के शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया है। जो BPSC के 67वें एग्जाम के दौरान गया के डेल्हा में स्थित राम शरण सिंह कॉलेज के सेंटर सुपरिटेंडेंट थे। EOU की जांच और पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने डॉक्यूमेंट स्कैनर मोबाइल ऐप के जरिए सेट C के पेपर को स्कैन किया था और उसे कपिलदेव नाम के व्यक्ति को वॉट्सऐप किया था। जांच एजेंसी के अनुसार यहीं से प्रश्न पत्र लीक हुआ है। इस मामले में यह 15वीं गिरफ्तारी है।
BPSC पेपर लीक में गया से सेंटर सुपरिटेंडेंट अरेस्ट, EOU बोली – पेपर स्कैन कर वॉटसऐप पर भेजा था
Related tags :
Leave a Reply