कोसी और सीमांचल की गरीबी यहां की बच्चियों के लिए अभिशाप बनती जा रही है। दूसरे राज्य से आए लोग पैसे देकर यहां की बच्चियों, खासकर नाबालिग से शादी करते हैं और अपने साथ ले जाते हैं। ताजा मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी परसादी चौक का है। यहां उत्तर प्रदेश के शामली से आए एक 40 वर्षीय व्यक्ति की शादी 14 वर्ष की बच्ची से हो रही थी। इसकी जानकारी जब गांव वालों को लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी मुखिया को दी। मुखिया के द्वारा सूचना प्रशासन को दिया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शादी को रोका और दूल्हा समय 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में प्रभारी बाल विकास परियोजना परिषद पदाधिकारी मुरलीगंज के पद पर कार्यरत अहमद राजा खान ने मुरलीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके फूफा के घर शादी के लिए दलालों के सहयोग से लाया गया था। यहां उसकी शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन बेमेल जोड़े को देखकर लोगों नै इसकी सूचना मुखिया दे दिया।

आरोपी दूल्हा।
मुखिया प्रतिनिधि राजीव राजा ने बताया कि बच्ची की उम्र करीब 14 साल है। जबकि जिस व्यक्ति से उसकी शादी हो रही थी उसकी उम्र 40 वर्ष है। लड़का ने अपना नाम ज्वाला सिंह (40), पिता – रामशरण सिंह, घर – डाभेरी बुजुर्ग, थाना – जिनजाना, जिला – शामली, उत्तर प्रदेश बताया है। मुखिया प्रतिनिधि की मानें तो इस शादी के लिए लड़की के पिता को 20 हजार रुपये दिए गए थे।
इस मामले में पुलिस ने ज्वाला सिंह समेत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठोतिया वार्ड 2 निवासी मो. गफ्फार, जुलेखा खातून, मो. जुबेर तथा कठोतिया वार्ड 1 निवासी जयकृष्ण दास एवं पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र इस्लामपुर वार्ड 16 निवासी मो. जावेद को भी गिरफ्तार किया गया है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि कोशी और सीमांचल में ऐसी घटनाएं काफी फल-फूल रही है।



Leave a Reply