सीतामढ़ी में दो किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। दोनों परिजनों से छिपकर तालाब से स्नान करने गई थी। घटना जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया बाजार की है। मृत किशोरियों की पहचान थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 निवासी शंकर राम की 7 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी व सुनील मंडल के 8 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि दोनों स्कूल से पढ़ाई करने के बाद अपने अपने घर लौटकर दरवाजे पर ही खेल रही थी। इसी दौरान दोनों घर से करीब 12 बजे अचानक गायब हो गई। कुछ देर के बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। करीब 4 घंटे के बाद डबरा स्थित तालाब में दोनों किशोरियों की शव उपलता दिखा। जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। घटनास्थल पर परिजनों के चितकार से माहौल गमगीन हो गई है। घटना की सूचना पर कन्हौली थाना पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है। वही मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जिलानी, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद पंजियार व वार्ड सदस्य नंदलाल महतो के द्वारा परिवार को कबीर अंत्येष्टि की तीन 3- 3हजार राशि प्रदान की गई।
Leave a Reply