जमुई के नक्सल प्रभावित इलाका बरहट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने अपने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया। घटना बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना बीते मंगलवार देर शाम की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों के अनुसार, शादी का माहौल था। बच्ची भी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी मौका पाते ही पड़ोस के ही एक लड़के द्वारा बच्ची को खेत में ले जाकर गलत काम किया गया। कुछ देर बाद बच्ची के परिजन द्वारा उसे ढूंढ़ना शुरू किया गया। तभी बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो परिजन उसके पास पहुंचे। बच्ची खून से लथपथ थी। इसके बाद तुरंत बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
इधर, इस मामले में जमुई SDPO डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। अभी बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर है।
Leave a Reply