औरंगाबाद में सालों से एक विधवा महिला का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी गला काटकर शव को फेंक दिया। मामला गोह थाना के एक गांव का है। विधवा महिला रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। गोह पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रेमी समेत तीन को पुलिस गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
6 साल पहले महिला के पति की हुई थी मौ‘त
महिला के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उक्त महिला के पति के मौत छह साल पहले हो गई थी। इसके बाद से ही महिला का प्रेम प्रसंग गोह थाना क्षेत्र के सोहलपुरा गांव निवासी एक युवक से चल रहा था। इसी बीच महिला प्रेग्नेंट हो गई। जिसकी जानकारी प्रेमी को लग गई। इसके बाद उसे घुमाने के बहाने ले गया और गला काटकर हत्या कर दिया। बताते चलें कि उक्त विधवा महिला के चार बेटियां भी पहले से ही है।
गोह थाना के पंडुकी बधार से पुलिस शव किया था बरामद
मंगलवार की दोपहर गोह थाना पुलिस मुंजहड़-पंडुकी गांव के बधार से विधवा महिला के सिर कटा शव बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस तहकीकात कर रही थी। जांच के दौरान ही शव से 100 मीटर झाड़ी से महिला के सिर कटा शव पुलिस बरामद किया।
Leave a Reply