ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने शहर में 11 दुकानों को ट्रेड लाइसेंस नहीं रहने पर सील किया। इसको लेकर दुकानदारों ने विरोद भी जताया। शहर में सभी छोटे-बड़े दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है। जूरन छपरा में तीन दवा दुकानाें को, छोटी सरैयागंज में दो रेडीमेड कपड़ा दुकान व ब्रह्मपुरा-लक्ष्मी चौक के बीच किराना एवं अन्य आधा दर्जन दुकानाें को सील किया गया। करीब पांच साल पहले ट्रेड लाइसेंस शहर में अनिवार्य हुआ था।null
निगम बोर्ड ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क लेने का फैसला किया था। हाल में निगम प्रशासन ने इसे लेकर सख्ती बढ़ाई है। बिजली विभाग से छह महीने पहले काॅमर्शियल कनेक्शन का डाटा लेकर निगम प्रशासन ने करीब 16 हजार दुकानदारों को नोटिस जारी किया। बाद में वाणिज्य कर डिपार्टमेंट से सूची लेकर निगम प्रशासन ट्रेड लाइसेंस के लिए नोटिस दे चुका है। हालांकि, अब भी 50% से ज्यादा दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है।




Leave a Reply