जमुई में ससुराल में अक्सर दामाद की जमकर ख़ातिरदारी की जाती है। दामाद को ससुराल में वीवीआईपी के तौर ट्रीट किया जाता है। लेकिन जमुई जिले के सोनो थाना के औरैया गांव में एक दामाद के साथ इससे बिल्कुल उल्टा बर्ताव हुआ। अपनी पत्नी को लाने गये ससुराल दामाद विकाश कुमार को उसके सास-ससुर,साले और पत्नी ने इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। घायल विकास का जमुई सदर अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। इस मामले में विकाश ने पुलिस को आवेंदन दे कर अपनी पत्नी,सास,ससुर ओर साले पर पीटने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की शाम को सोनो थाना के औरैया इलाके में हुई। मारपीट का शिकार हुआ विकास कुमार जमुई थाना के दौलतपुर इलाके का रहने वाला है। पीड़ित युवक के पिता योगेंद्र शर्मा ने बताया कि बेटे की शादी 2011 को सोनो थाना क्षेत्र के औरैया गांव में हुई थी। शादी के बाद ही पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं रहे। ज्यादा तर विकाश की पत्नी मायके में ही रहती है। तीन बच्चे भी है।
पीड़ित पति विकास ने बताया कि उसकी पत्नी डेढ़ साल से मायके में रह रही थी। 10 साल शादी की हो जाने के बाद भी वह हमारे साथ मुश्किल से 1-2 साल रही होगी। जब मैं आज अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया ओर सास को पत्नी रिंकी को विदाई के बारे में कहा,फिर क्या इतना कहना सास-ससुर,साला ओर खुद मेरी पत्नी ने लड़ी डंडे के पिट कर घायल कर दिया।घायल विकास को परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया है।जहाँ डॉक्टर के द्वारा इलाज़ किया जा रहा है।
Leave a Reply