उत्तर बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव जारी है। पूर्वा हवा में नमी की मात्रा दोपहर में रिकॉर्ड 60 फीसदी रहने से लाेग उमसभरी गर्मी के कारण पसीने से भीगते रहे। अगले दाे दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन के साथ ही रात के तापमान में दाे से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हाेने से तपीश और बढ़ने की संभावना है।
हालांकि, दाे दिनों के बाद पूरे क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हाेने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात व तूफान के कारण देश के पूर्वी क्षेत्रों से अधिक नमी युक्त पूर्वा हवा का प्रवाह जारी है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 35.2 डिग्री ताे रात का तापमान आधा डिग्री कमी के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
Leave a Reply