गबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट खरकई नदी में नहाने के दौरान डूबने से प्रधान टोला निवासी अधेड़ बरजो प्रमाणिक (45) की मौत हो गई। शुक्रवर तड़के वह नदी में नहाने गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र राजा प्रामाणिक के बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।
पुत्र के अनुसार पिता रोज सुबह नदी में नहाने जाते थे। शुक्रवार को भोर में 4 बजे भी वे नहाने गए थे। काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे तो वे लोग पिता को बड़ोदा घाट पर खोजने गए। पिता का शव नदी में तैरता पाया गया।
Leave a Reply