Breaking News

इंजीनियर दूल्हे की ‘बंदूकबाज’ दुल्हन, खगड़िया में रिसेप्शन में स्टेज पर दुल्हन ने की फायरिंग

बिहार में शादी समारोह में स्टेज से लेकर बाहर तक फायरिंग होते हुए देखी और सुनी होगी, लेकिन दुल्हन को फायरिंग करते नहीं देखी होगी। खगड़िया में ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेज पर दुल्हन बंदूक से गोली दाग रही है। जब दुल्हन फायरिंग करती तो दूल्हा मुस्कुरा रहा होता है और गेस्ट हैरान होते हैं। लोग दुल्हन को ‘बंदूकबाज’ नाम देने में लगे हैं।

पूरा मामला खगड़िया के भरतखंड का है। यहां 10 मई को इंजीनियर मोहम्मद आसिफ का रिसेप्शन था। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ दोस्त और रिश्तेदार भी मौजूद थे। इस बीच दुल्हन एक शख्स की मदद से हथियार अपने हाथों में लेती है। चूड़ियां ऊपर चढ़ाती है और बंदूक का ट्रिगर दबा देती है। दुल्हन को हर्ष फायरिंग करता देख दूल्हे के चेहरे पर भी खुशी नजर आती है। स्टेज पर बच्चे भी हैं। उनकी भी चिंता किसी ने नहीं की।

स्टेज पर फायरिंग करती दूल्हन।

स्टेज पर फायरिंग करती दूल्हन।

राजस्थान में दूल्हा है इंजीनियर

मोहम्मद आसिफ पेशे से इंजीनियर हैं। राजस्थान में पीएचईडी विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर हैं। आसिफ की शादी भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव में हुई थी। 10 मई को दुल्हन के घर भरतखंड में रिसेप्शन का आयोजन था। इस मौके पर ही स्टेज से दुल्हन ने हर्ष फायरिंग की थी। दूल्हा मोहम्मद आसिफ और उसके साथी ने भी फायरिंग की थी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

पुलिस जांच में जुटी
इस वीडियो की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। हर कोई फायरिंग करने वाली दुल्हन के बारे में बात कर रहा है। वहीं, वीडियाे वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। परबत्ता थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, हर्ष फायरिंग के दो दिन बीत जाने के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.