मुजफ्फरपुर का अहियापुर थाना क्षेत्र फिर से क्राइम का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। देर रात अपराधियों ने इलाके में तांडव मचाते हुए महिला प्रोफेसर पिंकी कुमारी से पर्स छीन लिया। वे अपने भाई मनोज के साथ डॉक्टर से दिखवाकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने अखाराघाट रोड से उनका पीछा करना शुरू किया। कुछ दूर आगे जाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, मनोज ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। बाइक सवार दो अपराधी तेज रफ्तार से मनोज की स्कूटी के पास पहुंचे और धक्का मार दिया। इसमें दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। महिला प्रोफेसर के हाथ मे गम्भीर चोट आई। एक अपराधी ने उनसे पर्स छीन लिया। इसमें मोबाइल, 3 हजार रुपए समेत अन्य सामान थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले।
सीतामढ़ी में हैं प्रोफेसर
घटना की सूचना पर अहियापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित मनोज ने बताया कि वे बोचहां के रहने वाले हैं। वहीं पर CSP चलाते हैं। उनकी बहन पिंकी सीतामढ़ी के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। अपनी बहन को डॉक्टर से दिखाने आये थे। इस कारण घर लौटने में काफी देर हो गई। इसी दौरान अपराधियों ने घेरकर रास्ते मे घटना को अंजाम दिया।


होमगार्ड जवान की पत्नी की हुई थी मौत
तीन दिन पूर्व अहियापुर में रात में अपराधियों ने एक होमगार्ड जवान और उनकी पत्नी से लूटपाट की थी। वे लोग भी बाइक से थे। अपराधी महिला के हाथ से पर्स छीन रहे थे। इसमें महिला का संतुलन बिगड़ा और वे बाइक से गिर गईं। गम्भीर रूप से घायल हो गयी। वहीं अपराधी उनके हाथ से पर्स छीनकर भाग निकले थे। महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां कुछ देर में उनकी मौत हो गई थी।


Leave a Reply