बिहार के दो जिलों में गुरुवार को वज्रपात से 5 लोगों की मौ’त हो गई है। मुंगेर जिले में दो मजदूर और एक लड़की की जान गई है। वहीं, खगड़िया में भी 2 लोग व’ज्रपात में झु’लस गए, उनकी भी मौ’त हो गई।
मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना इलाके के सिंहपुर गांव में पहली मौ’त दिवाकर कुमार (32) की जान गई। वहीं, बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट नाजिरा के पिंटू कुमार(35) भी वज्रपात से झु’लस गए, जिससे मौ’त हो गई। दोनों खेत में काम कर रहे थे।
इसके अलावा दियारा क्षेत्र काम करने गई दो लड़की भी बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गई। 10 साल की आरती कुमारी की मौत हो गई। जबकि, 13 साल की अर्चना कुमारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां 5 मवेशियों की भी मौत हो गई है।


मुंगेर में दो मजदूर, एक लड़कीन और 5 मवेशियों की भी मौत हो गई।
दोनों मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों को सांत्वना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक मजदूरों के मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, बारिश के बाद मुंगेर शहर में सड़क पर कचरा पसर गया है। हल्की बारिश में ही लोगों को परेशानी होने लगी है।

खगड़िया में दो की मौत
इधर, खगड़िया जिले के अलग-अलग इलाके में दो लोगों की वज्रपात से जान चली गई। पहली मौत परबत्ता प्रखंड के नयागांव दियारा में हुई है। ठनका गिरने से सतखुत्ती गांव के मृदुल सिंह की मौत हो गई। वहीं, उनके साथ उनके दो मवेशी की भी जान चली गई। वहीं, परबत्ता प्रखंड के ही कोलवारा पंचायत में भी एक शख्स की जान चली गई। नवटोलिया के रवीन्द्र मंडल (37) की ठनका गिरने से मौत हो गई। मृतक किसान अपने खेत में काम कर रहे थे। हादसे के बाद दोनों मृतक के घर में कोहराम मच गई है।

Leave a Reply