BIHARBreaking NewsSTATE

सप्ताह में दो दिन सेंट्रल जेल अस्पताल में महिला डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की मांग

सेंट्रल जेल में बंद महिला बंदियों के इलाज को लेकर जेल प्रशासन ने सिविल सर्जन को पत्र लिख कर सप्ताह में दो दिन महिला डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की मांग की है। जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दाैरान जिला पुलिस ने अगल-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी संख्या में शराब माफिया व तस्करों को पकड़ा है। जिसमें 250 से अधिक महिलाएं हैं।

ये सभी शहीद खुदीराम बाेस केंद्रीय कारा में बंद हैं। इनमें कई की तबियत खराब हाे रही है। लेकिन, जेल में महिला डॉक्टर नहीं हैं। इसकाे देखते हुए जेल प्रशासन ने सिविल सर्जन डाॅ. विनय कुमार शर्मा काे पत्र लिखा है। कहा है कि जेल अस्पताल में महिला डाॅक्टर समेत चार डाॅक्टर की पाेस्टिंग है। लेकिन दाे ही डाॅक्टर कार्यरत हैं। वे दाेनाें डाॅक्टर भी कुछ दिन के लिए ट्रेनिंग में जा रहे हैं।

जिस कारण अस्पताल में एक भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए दाे डाॅक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाए। साथ ही सप्ताह में दाे दिन महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की जाए। इस पर सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक व प्रभारी मैनेजर काे जेल अस्पताल में डाॅक्टर काे प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया है। सिविल सर्जन ने बताया कि साथ ही जेल में सप्ताह में दाे दिन महिला चिकित्सक काे प्रतिनियुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.