BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : नगर निगम की हड़ताल समाप्त, कर्मी लौटे काम पर


मुजफ्फरपुर। नगर निगम की 7 सितम्बर से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गया। मांग पूरी होने से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। वहीं हड़ताल समाप्त होने के बाद शहरवासी ने राहत की सांस ली है कि अब कूड़े कचरे से निदायत मिलेगा।
सभी कर्मी अब काम पर लौट आये है। संघ की 12 सूत्री मांगों में 11 सूत्री मुद्दों पर सहमति बन गयी। सिर्फ दैनिक कामगारों की सेवा नियमित करने का मामला अटका हुआ है। नगर निगम के 38 हजार कर्मी हड़ताल पर थे। इसमें 35 हजार कर्मी दैनिक वेतनभेगी है।


संघ दैनिक कामगारों को समान काम समान वेतन के मुताबिक 18000 से 21000 के बीच मासिक वेतन भुगतान करने की मांग कर रही है। यही मामला अभी अटका हुआ है। दैनिक कर्मी ही शहर की सफाई दुरूस्त करने का काम करते है। पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने पटना नगर विकास के प्रधान सचिव को चार सप्ताह के अंदर संघ की मांग पूरी करने का समय दिया है। संघ का मांग पूरी नहीं होने के बाद कोर्ट उस पर अपना कार्रवाई करेगी।


बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाईज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को उक्त बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गया है। बिहार के 38 हजार कर्मी अपने-अपने काम पर लौट आये है। मुजफ्फरपुर नगर निगम में 1600 कर्मचारी है। जिसमें 1400 सफाईकर्मी है। सभी कर्मी अब काम पर लौट आये है। अब शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.