BIHARBreaking NewsSTATE

JP नड्डा के खिलाफ BJP कार्यकर्ता ने की FIR / मुजफ्फरपुर में दर्ज हुआ है मुकदमा, जानें मामला…

मुजफ्फरपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आचार्य चंद्र किशोर पराशर ने नड्‌डा पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है और धारा 153 (बी) के तहत मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में केस दर्ज कराया है।

उन्होंने आरोप लगाया है- ‘पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद उनके शव को तिरंगे में लपेट कर रखा गया था। इसके बाद भाजपा के झंडे को उसके ऊपर रखा गया, जिससे राष्ट्रध्वज का अपमान हुआ है। जानबूझकर राष्ट्रध्वज को नीचा दिखाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।’ पराशर के मुताबिक, वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं, लेकिन तिरंगे का अपमान दलगत भावना से ऊपर का मामला है ।

मुकदमा दर्ज कराने वाले भाजपा कार्यकर्ता चंद्र किशोर पराशर।

मुकदमा दर्ज कराने वाले भाजपा कार्यकर्ता चंद्र किशोर पराशर।

UP के विधानसभा भवन में रखा गया था शव

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2021 को दिवंगत कल्याण सिंह के शव को राजकीय सम्मान देने के लिए UP के विधानसभा भवन में रखा गया था। वहां राष्ट्रीय झंडा के महत्व को कम करने और तिरंगा पर कमल को स्थापित करने का काम हुआ है।

तिरंगे के ऊपर पार्टी का झंडा रखने के मामले में कांग्रेस और TNC ने विरोध जताया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.