BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में लगेगा Lockdown 4? आज CM नीतीश कुमार लेंगे बड़ा फैसला

बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन जारी किया हुआ है. इस दौरान संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार कुछ नई छूट के साथ बिहार में लॉकडाउन की समय सीमा को एक बार फिर बढ़ा सकती है. यानी बिहार में लॉकडाउन 4 भी जारी किया जा सकता है.

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगाए गए लॉकडाउन-3 की मियाद 1 जून को समाप्त हो रही है. इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा इसे एक बार फिर बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है. सरकार द्वारा जारी किए गए फीडबैक में सभी अधिकारियों, मंत्रियों, प्रतिनिधियों ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की मांग की है. इतना ही नहीं बल्कि सभी जिलों के जिलाधिकारी ने भी मांग की है कि जून के बाद भी लॉकडाउन को जारी रखा जाए. अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन लगाने से कोरोना पर नियंत्रण करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त हो रही है.

मालूम हो कि 5 मई से 15 तक सबसे पहले राज्य में लॉकडाउन लगाया गया. इसके बाद 16 से 25 मई और फिर 26 से एक जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है. दोनों ही बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिगणों व पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.