BIHARBreaking NewsSTATE

विवि पर बिजली विभाग का 4.50 करोड़ बकाया, कट सकता कनेक्शन

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को बिजली का कनेक्शन काटने के लिए चेतावनी दी गई है। दरअसल विवि पर बिजली विभाग के 4.50 करोड़ रुपये बकाया है। विवि की ओर से इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। शनिवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजू कुमार ने कुलसचिव से मुलाकात की। साथ ही उन्हें शीघ्र इसका भुगतान कराने को कहा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसके लिए विवि को कई बार रिमाइंडर दिया गया। इसपर कुछ राशि जमा कराई गई। लेकिन अब भी विवि पर 4.50 करोड़ रुपये बकाया है। इसपर कुलसचिव डॉ.आरके ठाकुर ने कहा कि 2013 से ही बिजली बिल का बकाया है। हालांकि, इस बीच भुगतान कराया गया है, लेकिन पूर्व के बकाए के कारण राशि बढ़ गई है। कहा कि शीघ्र ही इसका भुगतान करा दिया जाएगा। बता दें कि विवि में प्रति महीने करीब 50 लाख रुपये की बिजली की खपत होती है। जबकि, विवि में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादित करने का सिस्टम भी है। समय पर भुगतान नहीं होने के कारण बढ़ रहा चार्ज : कुलसचिव डॉ.ठाकुर ने बताया कि प्रति महीने 50 से 55 लाख रुपये का बिल आता है, लेकिन समय से भुगतान नहीं होने के कारण डिले पेमेंट सरचार्ज (डीपीएस) देना पड़ता है। विवि के इंजीनियरिग विभाग की ओर से 2013 से ही डीपीएस का भुगतान नहीं किया गया। यह बढ़कर अब 4.50 करोड़ तक पहुंच गया है।

बिजली बिल का दस हजार से अधिक बकाया है तो कर दें भुगतान

किसी उपभोक्ता पर अगर बिजली बिल का दस हजार रुपये या उससे अधिक बकाया है तो सावधान हो जाएं। उसका शीघ्र भुगतान कर दें, अन्यथा विभाग की छापेमारी टीम पहुंची तो जुर्माने के साथ कार्रवाई भी होगी। दामोदरपुर सेक्शन में कनीय विद्युत अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना काल में उपभोक्ताओं को बहुत छूट दी जा चुकी है। इसके कारण बिजली कंपनी काफी घाटे में आ गई है। दस फीसद उपभोक्ता भी बिजली बिल जमा नहीं कर रहे। इसके कारण विद्युत अधिकारियों की फजीहत हो रही है। दामोदरपुर सेक्शन में कई करीब सौ ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके ऊपर बिजली बिल का डेढ़ से दो लाख रुपये बकाया चल रहा है। उनकी बिजली काट दी गई है। कुछ लोग चोरी से बिजली जला रहे हैं। उनके खिलाफ जल्द प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बिजली कनेक्शन काटने के बाद भी जो उपभोक्ता छह माह से पैसे नहीं दे रहे, उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा।

रोहुआ रोड में कई घंटे गुल रही बिजली

बेला-रोहुआ रोड की बिजली शनिवार को कई घंटे गुल रही। इसको लेकर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आसपास के उद्योग-धंधों के संचालक भी पूरे दिन हलकान रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.