पारा गिरने से मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात में 10.2 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 3 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगा। जिले में बुधवार को दिन में इस साल का सबसे कम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही मंगलवार को करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा दिनभर बहती रही। जिससे ठंड में वृद्धि दर्ज की गई है। अगवानपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक संतोष कुमार ने बताया कि टेंपरेचर में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किया गया है। बताया कि तीन दिनों तक तापमान में गिरावट होने एवं पछुआ हवा बहने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। साथ ही रात में पारा लुढ़क कर 9 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
गेहूं और मकई की फसल को होगा फायदा
अगवानपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकुल कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ने से गेहूं और मकई की फसल को लाभ होगा। लेकिन आलू के किसानों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पाला लगने से आलू की फसल में नुकसान होने की संभावना हो सकती है।
अगले चार दिनों तक इस प्रकार मौसम रहने की संभावना
मंगलवार को अधिकतम पारा 22.1 डिग्री, न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस एवं पछुआ हवा 7.2 किमी प्रति घंटा बही। वहीं बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगी। वहीं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और पछुआ हवा 8.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन का तापमान जहां 22.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस। जबकि शनिवार को दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज की जाएगी।



Leave a Reply