Breaking NewsSTATE

BREAKING : गायघाट में भी CO और SHO लगाएंगे जनता दरबार, निपटेंगे भूमि संबधित मामले

BREAKING. गायघाट में भी CO और SHO लगाएंगे जनता दरबार, निपटेंगे भूमि संबधित मामले

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट।थाना क्षेत्र भी सीओ और थानाध्यक्ष भूमि संबधित मामले को हर हाल में निपटेंगे। इसके लिए अंचलाधिकारी राघवेन्द्र राघवन और थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने एक बैठक कर रणनीति तैयार की है।सीओ ने बताया कि हर हाल में भूमि संबधित मामले में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाकर मामले की जांच कर कारवाई एवं सुधार किए जाएंगे। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि भूमि संबधित मामले सरकार के निर्देश पर थाना में हल किए जाएंगे। आपको बता दें कि जिले में जमीन विवाद के मामले अब अंचल स्तर पर ही निपटाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हर शनिवार को सभी अंचलों में विशेष अभियान चलाकर इसका निपटारा किया जाएगा।ज़िले के अधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार हर शनिवार को सभी अंचलों में भूमि विवाद समाधान दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद निपटाए गए मामलों का ब्योरा सभी अंचलाधिकारियों को सोमवार को मुख्यालय भेजना होगा। इसमें अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं अंचल अमीन भी उपस्थित रहेंगे , ताकि भूमि विवादों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो सके। वैसे मामले जिनका निष्पादन तुरंत संभव नहीं है उन्हें आगे की कार्रवाई तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है।अधिकारियों के अनुसार जमीन की मापी, भूमि का बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, दखल कब्जा इत्यादि कारणों से सबसे अधिक विवाद लंबित हैं। समय पर भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा होने से भूमि विवादों की संख्या में कमी आएगी और इससे विधि व्यवस्था सामान्य बने रहने में भी मदद मिलेगी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.