मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आज सुबह में भारी कुहासा रहा। इससे जनजीवन पर असर पड़ा। एनएच पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। वहीं ठंड में भी वृद्धि हुई है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलेगी। वहीं मौसम शुष्क रहेगा मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हल्की पछिया हवा चलेगी। इससे कनकनी बढ़ सकती है। हालांकि घोषणा के बाद भी प्रशासन की ओर से इस ठंड से मुकाबले की तैयारी नहीं की गई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से भी अलाव की मुकम्मल व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है।
आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे
डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डाॅ. ए.सत्तार ने कहा कि आगामी 16 दिसंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने व सुबह में मध्यम से घने कुहासा छाने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में पछिया हवा औसतन 8-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। ऐसे मौसम में चिकित्सकों की राय है कि हृदयरोग से पीड़ित रोग दवा का सेवन करते रहें। बच्चों को भी ठंड से बचाने की जरूरत है। किसानों को सुझाव दिया गया है कि गेहूं की फसल जो 21-25 दिनों की हो गई हो, उसमें हल्की सिंचाई करें। सिंचाई के एक-दो दिनों बाद प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम नेत्रजन उर्वरक का व्यवहार करें।



Leave a Reply