Breaking News

नेपाल की बारिश से बागमती में उफान, समस्तीपुर में कटाव:आज 38 जिलों में यलो अलर्ट, मधेपुरा में ज्यादा बारिश

समस्तीपुर के लोग मानसून वाली बारिश के इंतजार में हैं, लेकिन बागमती नदी ने उनकी चिंता अभी से बढ़ा दी है। नेपाल से आए पानी की वजह से बागमती नदी में कटाव तेज हो गया है। नामापुर के वार्ड 4 के पास तेज कटाव ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रशासन की ओर से किए जा रहे उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।

इधर, बिहार के सभी जिलों में मानसून अब एक्टिव हो गया है, लेकिन अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने आज सभी 38 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिन तक झमाझम बारिश की उम्मीद है।

बागमती में कटाव को रोकने के लिए काम करते मजदूर।

बागमती में कटाव को रोकने के लिए काम करते मजदूर।

समस्तीपुर में बागमती नदी के कटाव से परेशान लोग

समस्तीपुर के नामापुर में बागमती के कटाव से लोग परेशान है। नेपाल से आए पानी के कारण बागमती नदी का वार्ड 4 के पास तेज कटाव शुरू हो गया है।

कटाव ने कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर गांव के लोगों की नींद उड़ा दी। गांव की चुलाई सहनी, ललिता देवी, महेश्वर राय समेत कई लोगों के घर व जमीन कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं। प्रभावित लोग विस्थापित होकर दूसरे स्थानों पर मकान बना कर रह रहे हैं।

कटाव रोकने के लिए फल्ड कंट्रोल की ओर से बोरी का बंडाल लगाया जा रहा है। बागमती की धारा के सामने वह टीक नहीं पा रहा है। करीब 50 मीटर में निर्माणाधीन बंडल धंस भी गया।

कटाव के कारण बागमती नदी किनारे की जमीन पर आई दरार।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.