भागलपुर में अपने पति को सलाखों के पीछे देखकर पत्नी को ऐसा सदमा लगा कि उसकी मौत हो गई। महिला 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं, इसी महीने उसकी डिलीवरी होने वाली थी।
महिला मंगलवार दोपहर अपने पति से मिलने के लिए केंद्रीय कारागार गई थी। जहां अपने पति की हालत देख वह बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के जनीडीह निवासी गोविंद कुमार उर्फ गुडडू की पत्नी पल्लवी कुमारी (24) के रूप में हुई है। दोनों ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी।

2 साल पहले गुडडू और पल्लवी ने लव मैरिज की थी।
8 महीने बाद जेल में मिलने गई थी
मामले को लेकर महिला के देवर विक्की यादव ने बताया कि करीब एक साल पहले पास के ही विनोद यादव से ज़मीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोविंद (गुड्डू) को धारा 307 के तहत जेल भेज दिया।
मंगलवार दोपहर पल्लवी अपने पति से मुलाकात के लिए जेल गई थी। पति के काफी दिन से जेल में रहने के कारण पल्लवी सदमे में रहने लगी थी। जेल में पति को देखते ही वह चक्कर खाकर गिर गई।
परिजन फौरन उसे मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल्लवी के गर्भ में 9 महीने का बच्चा भी था। डॉक्टर ने डिलीवरी की तारीख 27 जून दी थी।
अब गोविंद के परिजनों ने दाह संस्कार के लिए न्यायालय से पैरोल देने की गुहार लगाई है।
Leave a Reply