भोजपुर में डायन बताकर एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी गई। बिजली के खंभे में बांधकर महिला को पीटा गया। खंभे में बंधी महिला छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन पूरा गांव तमाशा देखता रहा। मामला जिले के सहार थाना क्षेत्र के पतरिया गांव का है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से निकाला। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चिलचिलाती धूप में बुजुर्ग महिला को पोल से बांधकर पीटा गया।
तंत्र-मंत्र करने का लगाया आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ दिनों पहले गांव के कमल किशोर सिंह के एक बेटी और एक भतीजे की अचानक मौत हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने लगी। कमल किशोर सिंह को शक है कि पतरिया गांव की बुजुर्ग महिला ने तंत्र-मंत्र किया है।
Leave a Reply