Breaking News

मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली:बाइक लूटने के दौरान अपराधियों ने मा’री गो’ली, नाजुक हालत में चल रहा इलाज

मुजफ्फरपुर में बेलगाम अपराधियों ने फिर पुलिस को चुनौती दी है। शुक्रवार की देर रात बाइक लूटने के दौरान युवक को गोली मार दी। परिजनों ने निजी अस्पताल में उसे भर्ती करवाया है। जहाँ नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है। मामला ज़िले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है।

अस्पताल में रोहित के परिजन

अस्पताल में रोहित के परिजन

मुजफ्फरपुर ज़िले के बोचहा थाना क्षेत्र के चौपर भरत गाँव निवासी मिंटू ठाकुर का 23 वर्षीय पुत्र रोहित चकिया से घर लौट रहा था। रोहित चकिया में निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। शनिवार को उसकी छुट्टी रहती है। इसलिए वो घर आ रहा था। जिस दौरान ज़िले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फ्लाईओवर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने रोकने का प्रयास किया। उसके बाद रोहित ने बाइक की स्पीड बढ़ा दिया। तेज़ी से भागने लगा। जिसके बाद अपराधियों ने रोहित पर गोली चला दिया।

गोली रोहित के पेट में दाहिने तरफ लग गई। जिसके बाद वो सड़क पर गिर गया। वो चीखने चिल्लाने लगा। जिस कारण आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच बाइक सवार अपराधी वहाँ से फरार हो गए।

अस्पताल में रोहित का इलाज करते डॉक्टर

अस्पताल में रोहित का इलाज करते डॉक्टर

रोहित हिम्मत करके बाइक स्टार्ट किया और बोचहा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर पहुँचा। घर पहुँचने के बाद रोहित ने अपने माँ को घटना के संबंध में जानकारी दिया। जिसके बाद उसके परिजन आनन फानन में रोहित को लेकर बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ डॉक्टरों की देख रेख में उसका नाजुक स्थिति में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अहियापुर पुलिस अस्पताल पहुँची। मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.