Breaking News

भागलपुर में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौ’त:फंदे से लटकता मिला शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर कॉलोनी में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतक महिला की पहचान गोपालपुर निवासी अरुण पासवान की 25 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वर्षा की शादी दो वर्ष पूर्व जीरोमाइल थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी संदीप राज से हुई थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जीरोमाइल पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतार कब्जे में ले लिया है।

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात एक मकान में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों को घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक महिला के मायके पक्ष के लोग देर रात भागलपुर पहुंचे। उन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित साजिश के तहत हत्या करने का आरोप अपने दामाद पर लगाया है। वहीं पूरे मामले को लेकर जीरोमाइल थानाध्यक्ष कौशल भारती ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। लड़की के मायके पक्ष वालों ने अपने दामाद और बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। महिला के पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.