सीएम नीतीश विपक्षी एकता की मीटिंग कर आज दिल्ली से पटना लौट आए है। वह सिद्धिरमया के शपथ ग्रहण समारोह में 20 मई को कर्नाटक के लिए निकले थे। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजूर्न खड़गे एवं राहुल गांधी से मुलाकात की। बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजूर्न खड़गे के आवास पर उनकी घंटों बैठक चली।
इसके बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि विपक्षी एकता आगे बढ़ रही है। अगले एक दो दिनों में विपक्षी एकता का अंतिम रूप सभी के सामने आ जाएगा। विपक्षी एकता की मीटिंग का समय और जगह बताया जायेगा।
इसके पहले सीएम नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विपक्षी को एक साथ लाने पर बातें की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार से बाहर 20 मई से हैं। 20 मई को कर्नाटक के सीएम शपथ समारोह में वे गए थे। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे।
Leave a Reply