Breaking News

तिलक समारोह में ह’थियार लहराना पड़ा महंगा:ग्रामीणों ने रोकना चाहा तो तान दिया कट्टा; गया पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त

गया में तिलक समारोह के दौरान एक युवक को हथियार लहराना महंगा पड़ गया। मामला जिले के बाराचट्टी के गणेशचक गांव का है। जहां पुलिस ने आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी जिले के फतेहपुर प्रखंड का रहने वाला था। वह नशे में धुत था। एक शख्स को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सत्येन्द्र कुमार के बयान पर केस दर्ज किया है। घटना सोमवार रात की है।

सत्येंद्र कुमार का कहना है कि तिलक समारोह में अचानक एक लड़का कट्टा लेकर आया और हथियार लहराते हुए गोली मारने की बात कहने लगा। उसकी इस हरकत से समारोह में भगदड़ मच गई। लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि जब लोगों ने उसे काबू करने की कोशिश की तो उसने उन पर ही कट्टा तान दिया। इससे और भी माहौल बिगड़ गया। इसी बीच गांव के कुछ साहसी लोगों ने किसी तरह से लड़के को काबू में किया। बाराचट्टी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची बाराचट्टी पुलिस ने हथियार समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक फतेहपुर प्रखंड का रहने वाला है। उसने अपनी पहचान विनोद कुमार के रूप में दी है। पुलिस ने जब उस युवक से जानना चाहा कि हथियार कहां से लाए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सत्येंद्र कुमार का कहना है कि उसके छोटे भाई का तिलक समारोह चल रहा था। इसी बीच उस युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। तिलक समारोह में वह युवक कहां और किसके साथ आया था। इस बात की पड़ताल चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.