Breaking News

जेल से छूटने के बाद आनंद मोहन दिखाएंगे अपनी ताकत नवंबर में रैली में 10 लाख लोगों के साथ करेंगे

पूर्व सांसद आनंद मोहन के जेल से रिहाई के बाद राजनीतिक का पारा गरम है। बिहार सरकार एक जेल मैन्युअल बदलाव पर राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। वही पूर्व सांसद आनंद मोहन नवंबर में 10 लाख लोगों के साथ रैली कर अपनी ताकत को दिखाएंगे। इसके लिए निमंत्रण भी दे रहे हैं।

जिले के बिक्रमगंज प्रखण्ड के शिवपुर गांव में पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता आनंद मोहन ने कहा। कि वे आगामी नवंबर माह में पटना में एक बड़ी रैली करेंगे, जिसमें 10 लाख लोग शामिल होंगे। कहा कि रैली को लेकर निमंत्रण लोगों को दिया जा रहा है। आनंद मोहन शिवपुर गांव में महाराणा प्रताप कि प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने का अभियान उनका निरंतर जारी रहेगा। जेल से रिहा होने के बाद पहली बार रोहतास जिले में पहुंचे थे, जिसे लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। इसके पूर्व महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण के पश्चात आनंद मोहन ने कहा कि महाराणा के प्रताप बारे में कुछ कहना सूर्य को दीया दिखाने के समान है।

महाराणा के प्रताप जानवर घोड़ा चेतक जब इतिहास में प्रसिद्ध हो गया तो महाराणा प्रताप का इतिहास में स्थान आज समझ सकते हैं। कहा कि महराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है, उन्हें जीने की जरूरत हैं। कहा कि महाराणा प्रताप को आजकल विकृत रूप से भी प्रस्तुत किया जा रहा है। हिंदुत्व से जोड़ा जा रहा है।

कहा कि रामायण, गीता, महाभारत कही भी हिंदु शब्द नहीं मिलेगा। लेकिन क्षत्रिय शब्द मिलेगा। कहा कि क्षात्र धर्म युगे-युगे। कहा कि महाराणा प्रताप का सेनापति हकिम खान सूर था, जबकि अकबर का सेनापति मान सिंह था। कहा महाराणा प्रताप समझना जरूरी है, लोग इतिहास को विकृत कर रहे हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.