Breaking News

केसी त्यागी जदयू के मुख्य प्रवक्ता बनाए गए:विशेष सलाहकार की भी भूमिका में रहेंगे

जदयू नेता केसी त्यागी को एक बार फिर से पार्टी मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है। पार्टी ने उन्हें जदयू का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता बनाया है। सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद के सी त्यागी के लिए अच्छे परिणाम आए हैं। केसी त्यागी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली से माहौल बनाएंगे। विपक्ष के नेताओं से भी जदयू के लिए तालमेल बनाने का काम करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। रविवार की शाम सीएम नीतीश कुमार से केसी त्यागी ने मुलाकात की है। इसके बाद सोमवार को केसी त्यागी को यह जिम्मेदारी मिल गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसकी घोषणा की है।

महासचिव और प्रवक्ता पद से हटाया गया था

केसी त्यागी को कुछ महीने पहले पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता पद से हटा दिया था। जदयू के इतिहास में यह पहला मौका था जब के सी त्यागी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से केसी त्यागी पर बड़ा भरोसा करते हुए जदयू ने उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।

मार्च के महीने जब के सी त्यागी को महासचिव पद से हटाया गया तब यह सियासी सुर्खियां बनी थी। जिसके बाद में जदयू की ओर से सफाई दी गई कि के सी त्यागी ने खुद ही पार्टी की जिम्मेदारी से हटे हैं। उनकी मांग पर पार्टी ने यह जिम्मेदारी वापस ली गई

2024 चुनाव की तैयारी

अब दो महीने बाद ही फिर से त्यागी को पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता बना दिया गया है। इधर, माना जा रहा है कि सीएम नीतीश वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले जिस विपक्षी एकता को मजबूत करना चाहते हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी के ऐसे नेता की तलाश है, जो सभी पार्टी से बेहतर तालमेल स्थापित करे। यही वजह है कि त्यागी को पार्टी ने फिर से अहम जिम्मेदारी है। केसी त्यागी जदयू के पुराने वफादार रहें है। पार्टी में उनकी एक अलग पहचान है। वे मीडिया से काफी फ्रेंडली हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.