नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया नियमावली को लेकर शनिवार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय पर शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाए गए।

प्रदर्शन करते शिक्षक।
मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और अन्य जिला से आए हुए पुरुष और महिला शिक्षकों का आक्रोश फुट पड़ा। उसके बाद आयुक्त के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया कि सरकार ने जो नियम बनाए हैं, यह एक तुगलकी फरमान जैसा है। हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। प्रमंडल आयुक्त के कार्यालय का घेराव भी किया। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।आक्रोशित शिक्षकों ने नियमावली में बदलाव की मांग किया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के खिलाफ भी आक्रोश जताया।
सीतामढ़ी की शिक्षक मीनाक्षी मीनल ने बताया कि सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ आज हमलोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने शिक्षक पद के गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है। सरकार की ये मनमानी अब नहीं चलेगी। शिक्षकों को निरीह प्राणी बना दिया गया है। हम लोग नई नियमावली के खिलाफ हैं। बहुत जल्द ये आंदोलन राज्य स्तर पर शुरू होगा।
Leave a Reply