बिहार के ज्यादातर जिलों में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। राजधानी पटना के तापमान 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, पिछले 24 घंटे में अररिया, भागलपुर और किशनगंज को छोड़कर सभी जिलों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 22 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 23 मई को बिहार के 19 जिलों और 24- 25 मई को पूरे राज्य में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

पटना का तापमान 4 डिग्री बढ़ा।
पटना के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
पटना के अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले 5 दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान में मामूली बदलाव की संभावना है। पटना में शाम होते ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Leave a Reply