Breaking News

कार्यकर्ताओं में दिख रहा जोश व उत्साह बिहार में एक बड़े बदलाव का संकेत : सम्राट चौधरी

मुजफ्फरपुर : बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद सम्राट चौधरी के बिहार भाजपा की कमान संभालने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश कमने का नाम नही ले रहा। इसी क्रम में शुक्रवार को मोतीहारी जाने के दौरान मुजफ्फरपुर पंहुचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के मुजफ्फरपुर से गुजर कर मोतीहारी जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोबरसही चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठे होने लगे। लगभग एक घंटे के इंतजार के बाद जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी गोबरसही पंहुचे वैसे ही सभी नेता व कार्यकर्ता कतारबद्ध हो गए।

कार्यकर्ताओं के गगन भेदी नारों और उत्साह को देखकर वे अपनी गाड़ी से उतर पैदल ही आगे बढने लगे जहां जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने उन्हे अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस क्रम में वे एक-एक कार्यकर्ता से मिले और उनका परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम लिया।

मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इतनी गर्मी और पूजा के दिन भी आज सड़क पर कार्यकर्ताओं में जो जोश और उत्साह दिख रहा है वह नि:संदेह बिहार में एक बड़े बदलाव का संकेत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी का प्यार और अपनत्व ही हमारी पूंजी है। प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व में जहां भी जा रहा हुं हर जगह कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मिल रहे प्रेम से अभिभूत हूँ। कहा कि इसी उर्जा से कार्यकर्ता हमारा साथ दें मैं विश्वास दिलाता हुं कि आने वाले दिनों में पूरे बिहार में भाजपा ही भाजपा होगा हर ओर कमल खिलेगा।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी, विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र शाहू, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, जिला मंत्री नचिकेता पाण्डेय, धनंजय झा, कनक मणी, महिला मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता आदित्य, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैयद नजफ़ हुसैन, भाजपा नेता अशोक सहनी, अर्जुन राम, मोर्चा प्रभारी देवांशु किशोर, रविरंजन शुक्ला, आलोक राजा, संतोष साहेब, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता सहित सोनी सिंह, कोमल कुमारी, रूपा श्रीवास्तव, मुकुल सिंह, अभिषेक सौरभ, अमित राठौर, शांतनु कुमार, राहुल वर्मा, अमरेश विपुल, राकेश रंजन, प्रभात कुमार, विकास गुप्ता, रवि पराशर मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.