बिहार प्रदेश जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कटिहार के पूर्व डिप्टी मेयर सूरज प्रकाश राय को प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य देव मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नव मनोनीत प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के मनोनयन पर बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य देव मंडल एवं प्रदेश महासचिव बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार जताया है।
कटिहार लोकसभा सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी व जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल ने कहा कि दोनों को प्रदेश पदाधिकारी बनने पर जिला जनता दल यू में खुशी की लहर है, और इनके संगठन क्षमता एवं नेतृत्व में पार्टी संगठन धारदार होगी।
बधाई देने बालों में बरारी विधायक विजय सिंह ,शिव प्रकाश गाड़ोदिया, राजकुमार गुप्ता ,सतीश ठाकुर ,संजीव श्रीवास्तव ,आनंदी मंडल ,ओम प्रकाश भगत, ,मीना शर्मा, रेखा कुमारी, मानसी घोष ,किशोर सिंह ,पंचानन पोद्दार ,विजय सिंह, अशोक रावत सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता शामिल है।

Leave a Reply