Breaking News

सोना चमकाने के नाम पर उड़ा लिए मंगलसूत्र- जेवर:सीतामढ़ी में घर में घुसकर ठगों ने महिलाओं को झांसे में लिया,

सीतामढ़ी में ठगों ने मंगलवार को सोना-चांदी के जेवरात साफ कर चमकाने का झांसा देकर एक महिला से उसके सोने का मंगलसूत्र और कान के टॉप्स लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से महिलाओं में हड़कंप मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर की है। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।शहर के बरियारपुर में राइस मिल स्थित एक मकान में रहने वाली महिला के घर दो अनजान युवक पहुंचे। उनसे कहा कि हम सेल्समैन का काम करते हैं। पुराने बर्तनों और जेवरात के दाग धब्बे को हटाकर चमका देते हैं।

उधर, उनके झांसे में आकर इन महिलाओं ने बर्तन दिए। उन्होंने बर्तन को उनके सामने साफ किया। उसके बाद धीरे-धीरे अपनी बातों में फंसाते हुए ठगों ने मंगलसूत्र और कान के टॉप्स को केमिकल में डालकर चमकाने की बात कही। उसे साफ करने लगे। इसी दौरान मौका मिलते ही उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात को छिपा लिया। घटना का पता तब चला जब महिला ने देखा कि उसके जेवरात नकली हैं। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.