भागलपुर में मंगलवार को शादी के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाने से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की उम्र अधिक है। इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकती। इस दौरान लड़की के मां-पिता सहित सभी रिश्तेदारों ने उससे हाथ जोड़कर विनती की और शादी कर लेने की बात कहीं। दुल्हन ने किसी की एक ना सुनी। मामला जिले के कहलगांव के रसलपुर का है।
दरअसल, मंगलवार की रात जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला पहनाने और तिलक लगाने से इनकार कर दिया। घंटों मान-मनोबल के बाद बिना दुल्हन लिए बारात वापस लौट गई।

भागलपुर में दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाने से इनकार कर दिया।
लड़के के पिता ने भी मनाने का प्रयास किया
इस बीच दुल्हन ने शादी नहीं करने की वजह दूल्हे की अधिक उम्र को बताया। जब दुल्हन से पूछा गया कि वह शादी क्यों नहीं कर रही है, तो उसने दूल्हे की अधिक उम्र की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया।
इसी बीच कोई शख्स कहता है कि तुम्हारे इस फैसले से दूल्हे की काफी बेइज्जती होगी। दुल्हन से माता-पिता सहित सभी रिश्तेदारों ने दूल्हे को माला पहनाने के लिए स्टेज पर कहता रहा। हाथ जोड़कर विनती भी किया, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय से टस से मस नहीं हुई। वह शादी से इनकार करते हुए जयमाला के स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गई। इस दौरान लड़के के पिता ने भी लड़की को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
Leave a Reply