Breaking News

बिहार में मोका तूफान का असर..कई शहरों में बदला मौसम:मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली में तेज हवा के साथ हुई बारिश

बिहार में मोका तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। देर रात प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, मोतिहारी और दरभंगा में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वैशाली में ओले भी गिरे हैं।

मौसम विभाग ने हाल ही में यह अनुमान लगाया था कि मोका तूफान के कारण मौसम में हल्का परिवर्तन देखा जा सकता है। हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए थे। जिसका असर कुछ जिलों में रविवार की रात दिखा। वहीं, 17 और 18 मई को राज्य के 20 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरभंगा में तेज हवा के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया।

वैशाली में रविवार की रात तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

वैशाली में रविवार की रात तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। 3 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद शामिल है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान नालंदा जिला सबसे गर्म रहा जहां का अधिकतम पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, कई हिस्सों में पछुआ के बाद पुरवा हवा का प्रवाह है जिससे चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत है।

17 और 18 मई को राज्य के 20 जिलों में हो सकती बारिश

17 और 18 मई को राज्य के 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, और सीमामढ़ी शामिल है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं, चक्रवाती तूफान के कारण किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, भागलपुर और बांका में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान नालंदा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान नालंदा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16 जिले का पारा 40 डिग्री के पार

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान नालंदा जिला सबसे गर्म रहा है। यहां का अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का 41 डिग्री, गया, भागलपुर, वाल्मीकि नगर, छपरा, जमुई, नवादा में 40.1 डिग्री, शेखपुरा 40.3 डिग्री, वैशाली 41. 2 डिग्री, औरंगाबाद 40.4 डिग्री और सीवान में 41 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। इसके साथ ही अन्य जिलों का पारा 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.